ब्रेकिंग न्यूज़

 घुटनों में आ रही है समस्या तो इन आदतों को तत्काल बदले दें..
एक उम्र के बाद अधिकांश लोगों को घुटने की समस्या हो जाती है। कई बार गलत आदतों की वजह से कम उम्र में ही ऐसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।  ऐसे में  सीढिय़ों से उतरने या चढऩे में घुटने चटकने लगते हैं। कुछ लोग इसे बुढ़ापे की समस्या मान रहे हैं, जो गलत है। अपनी कुछ आदतें सुधार कर आप इस समस्या से बच सकते हैं। 
घुटने का  रोग गलत फुटवियर, खानपान, चाल और अधिक वेट के कारण कभी भी किसी भी उम्र में हो सकती हैं। इतना ही नहीं विटामिन और मिनिरल्स की कमी इन बीमारियों को और बढ़ावा देती है। इतना ही नहीं बहुत ज्यादा दौडऩा भी इसके लिए जिम्मेदार होने लगा है।
 हाई हील्स बंद कर दें पहनाना  
हाई हील्स घुटने को खराब करने का बहुत बड़ा कारण है। फैशन और खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए अगर आप हील्स ज्यादा पहनती हैं तो जान ले ये आपके घुटने  के दर्द के लिए न्योता है। हाई हील के कारण कमर पर चर्बी बढ़ती और इससे घुटनों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार हील्स के कारण सही चाल नहीं बनती और इसका असर घुटनों पर होता है। 
 ट्रेडमील पर ज्यादा दौडऩा
अगर आप जिम प्रेमी हैं और ट्रेडमील पर आपको बहुत दौडऩे का शौक है तो संभल जाएं। ज्यादा दौडऩा वह भी ट्रेडमील पर सही नहीं होता, क्योंकि जब पैर मशीन पर फैला कर दौड़ा जाता है तो इससे घुटनों पर असर ज्यादा होता है, क्योंकि इससे घुटने की त्रिकोण वाली हड्डी पर दबाव पड़ता है। इतना ही नहीं इससे घुटने के कार्टिलेज घिसने लगते हैं।
 गलत पॉश्चर 
गलत तरीके से केवल चलना या गलत फुटवियर को पहनना ही घुटने को खराब करता बल्कि आपके गलत तरीके से खड़े रहा, उठना-बैठना भी इसके लिए जिम्मेदार है। पैर पर पैर चढ़ा कर बैठना इसका बड़ा कारण होता है। इतना ही नहीं अगर आप भारी वेट उठाते हैं तो ये आदत बदल दें। क्योंकि इससे  घुटने तेजी से खराब हो सकते हैं। 
 एक्सरसाइज की धुन, मोटापा 
कई बार किसी को एक्सरसाइज की धुन सवार होती है। ऐसा कर के वह अपने घुटने को खराब करने का काम कर रहे होते हैं। दरअसल ज्यादा एक्सरसाइज में पैरों को मूवमेंट ज्यादा होने लगता है। इससे घुटनों के आस-पास की मसल्स पर बुरा असर पड़ता है और वो क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। इसके अलावा अगर आपका वेट ज्यादा है तो इसका सीधा असर आपके घुटने पर ही पडऩे वाला है। इससे जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english