नहाते वक्त इन गलतियों की वजह से हो सकता है नुकसान
स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी है। रोजाना स्नान करने से शरीर में फुर्ती आती है और सफाई भी बनी रहती है। रोजाना स्नान करने से कई तरहों की बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। हालांकि स्नान करते समय कई लोग कुछ गलतियां भी कर देते हैं, जिस वजह से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे जो नहाते समय नहीं करनी चाहिए।
00 नहाने का साबुन ऐसा होना चाहिए जो हल्का हो और जिसमें तेल और क्लींजर के गुण मौजूद हों। गलत साबुन का इस्तेमाल करने से आपको स्किन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
00 नहाने वाले तौलिए को समय- समय पर धोते रहना चाहिए। तौलिए को रोजाना धूप में सुखाएं और सप्ताह में कम से एक बार जरूर धोएं। गीले तौलिए का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
00 बॅाडी स्क्रबिंग के लिए लूफा का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है। सप्ताह में एक बार अपना लूफा जरूर साफ करें। आपको हर तीन हफ्ते में अपना लूफा बदल लेना चाहिए।
00 नहाने के दौरान या नहाने के बाद बाथरूम फैन को कुछ देर के लिए चला लें। ऐसा करने से बाथरूम की नमी कम हो जाएगी। अगर आप बाथरूम फैन को बंद रखेंगे तो धीरे- धीरे बाथरूम की दिवारों को नुकसान पहुंचने लगेगा।
Leave A Comment