ब्रेकिंग न्यूज़

 जानें कैसे लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां....
सदियों से इस दुनिया में प्रेम चला आ रहा है। हर लड़का चाहता है कि उसे कोई ऐसी साथी मिले, जो उसके लिए बिल्कुल सही हो। लेकिन लड़के हमेशा एक बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते हैं? आखिर लड़कों की किस तरह की पर्सनेलिटी होनी चाहिए? लड़कों में वो क्या बात होनी चाहिए, जो लड़कियों को पसंद आए? आखिर ऐसी क्या चीज है, जिसे करते ही लड़कियां उन पर फिदा हो जाए? इस तरह के कई सवाल लड़कों के मन में उछल कूद करते रहते हैं, और अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि लड़कियों को आखिर लड़कों की क्या बातें पसंद आती हैं, जिसके कारण वो उन पर फिदा हो जाती हैं।
शांत रहने वाले लड़कों पर
अगर आप ये सोचते हैं कि आखिर लड़कियां किन लड़कों पर फिदा होती है, तो आपको बता दें कि इसमें वो लड़के शामिल हैं जो शांत रहते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के काफी अच्छे लगते हैं, जो काफी शांत रहते हैं, किसी चीज को लेकर ज्यादा सोचते नहीं हैं, शांति से हर मसले को हल करते हैं आदि। लड़कियां ऐसे लड़कों पर जल्दी फिदा होती हैं जिनका शांत स्वभाव होता है। अगर आप शांत नहीं हैं, तो फिर आपको शांत रहना चाहिए और वैसे भी शांत रहने वाले लोग काफी सही होते हैं।
परफ्यूम लगाने वाले लड़कों पर
हम खुद को साफ रखने के लिए रोजाना नहाते हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं, अच्छे जूते पहनते हैं और यहां तक कि अच्छा और महंगा परफ्यूम भी लगाते हैं। इंटरनेशलन जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन बताता है कि लड़कियों को खुशबू वाले परफ्यूम लगाने वाले लड़के पसंद आते हैं। इस अध्ययन में कुछ लड़कों को बिना खुशबू वाला और कुछ लड़कों को खुशबू वाला परफ्यूम लगाया गया, जिसके बाद लड़कियों ने खुशबू वाले लड़कों को ज्यादा पसंद किया। 
सच बोलने वाले लड़कों पर
हम बचपन से एक चीज सीखते आते हैं कि हमें हमेशा सच बोलना चाहिए। हमारे बड़े-बुजुर्ग भी यही कहते हैं कि चाहे कुछ भी हो, लेकिन हमें हमेशा सच ही बोलना चाहिए। वहीं, लड़कियों को भी ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, जो हमेशा सच बोलते हैं, उनसे कभी झूठ नहीं बोलते हैं, उनसे कोई बात नहीं छुपाते हैं आदि। लड़कियां चाहती हैं कि वो जिन्हें भी चुने वो हमेशा उनसे सच बोलें। इसलिए बाकी लड़कों की तुलना में लड़कियां सच बोलने वाले लड़कों पर जल्दी फिदा होती हैं।
उम्र में बड़े लड़कों पर
लड़कियां अपने से ज्यादा उम्र के लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। लड़कियां जब अपने लिए कोई लड़का चुनती हैं, तो वो खासकर इस बात का ज्यादा ध्यान देती हैं कि लड़का उनसे बड़ा हो। इसके पीछे दो वजह मानी जाती हैं। पहली ये कि लड़कियां बड़े लड़कों पर इसलिए फिदा होती हैं, क्योंकि उन्हें अपने से बड़ों लड़कों पर भरोसा होता है। वहीं, दूसरा इसलिए कि लड़कियां मानती हैं कि जो लड़के उम्र में उनसे बड़े होते हैं, वो केवल उम्र में ही नहीं बल्कि अनुभव  में भी उनसे ज्यादा बड़े होते हैं। इसलिए लड़कियों को अक्सर अपने से ज्यादा उम्र के लड़के पसंद आते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english