नींद नहीं आती और सफलता भी है दूर तो इन उपायों को आजमाएं
दिनभर की मेहनत-मशक्कत के बाद अगर नींद नहीं आती या फिर पूरे प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती तो इसके पीछे कहीं न कहीं वास्तु दोष भी जिम्मेदार हो सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहे और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते रहें, इसके लिए वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपाय आजमा सकते हैं।
आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में
अमावस्या के दिन घर की सफ़ाई का नियम बनाएं। प्रत्येक पूर्णिमा पर घर की दहलीज़ पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। घर में वर्ष में दो बार पूजा या हवन कराएं। रात में सोते समय अपने कुल देवता को प्रणाम करें। मन में अगर किसी बात को लेकर बेचैनी है तो अपने सिरहाने के नीचे भगवान को अर्पित किया हुआ फूल रखकर सोएं। दुर्गा सप्तसती का पाठ करें। रोजाना सोने से पहले हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें। अगर नींद नहीं आती है तो तकिए के नीचे लोहे की कोई वस्तु रखकर सोएं। सोते समय अपने बिस्तर को अच्छे से साफ करें। सोने के कमरे में जूते-चप्पल नहीं होने चाहिए। तेल को कभी भी अपने सिराहने पर नहीं रखना चाहिए। तेल नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करते हैं। इसलिए इन्हें बेडरूम में न रखें। अपने ईष्टदेव का स्मरण करते हुए नियमित रूप से दीपक जलाएं। भूलकर भी इनके आसपास दवाई न रखें। रात को सोते वक्त अपने सिर के पास लाल रूमाल रखें। रात में भयानक सपने आते हैं तो सिर के नीचे पीले चावल रखकर सोएं। सोने से पहले आप अपने पैरों को धोना न भूलें। आप रात में भोजन करते हैं तो उसके बाद घर के किचन में कभी भी जूठे बर्तन न छोड़ें। घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा न रखें। चेहरा देखने वाला दर्पण कभी भी दरवाजे के ठीक सामने नहीं होना चाहिए। रोज़ाना शाम को घर में कर्पूर जलाने से धन में वृद्धि होती है। तिजोरी में कभी परफ्यूम न रखें।
Leave A Comment