ब्रेकिंग न्यूज़

इतनी बड़ी हो गई टीवी की मशहूर 'गंगूबाई', 22 किलो वजन घटाकर हुई स्लिम

 मुंबई। आपको 'कॉमेडी सर्कस  की छोटी 'गंगूबाई' तो याद ही होगी। नटखट और गोल-मटोल दिखने के कारण, वह सभी को प्यारी थी। जब भी हम सलोनी डैनी को याद करते हैं, तो उनकी गंगूबाई वाली तस्वीर, आंखों के सामने आ जाती है। गंगूबाई के लुक में, सलोनी जूड़ा बनाकर, लाल बॉर्डर की साड़ी में नजर आती थीं। उनके भोलेपन को, लोगों ने खूब पसंद किया  है। आजकल सलोनी अपने नए अवतार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल सलोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर, गोवा वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। सलोनी को बिकनी  में देखकर, फैंस काफी हैरान हैं। सलोनी का नया लुक, उनके पुराने अंदाज से बिल्कुल  अलग है। हेल्दी से फिट बनने के लिए सलोनी ने 22 किलो वजन घटाया है।  
 सलोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह खाने को देखकर, खूद को कंट्रोल नहीं कर पाती थीं। सलोनी को बटर चिकन, मोमोज, केक और अन्य जंक फूड खाने का शौक था। एक दिन अचानक सलोनी ने अपने गोल चेहरे पर गौर किया। लगातार अनहेल्दी खाने के कारण, उनका वजन 80 किलो हो गया था। कोरोना काल में ही, सलोनी ने तय किया कि अब वजन घटाना ही सही विकल्प है।          
सलोनी ने जंक फूड छोड़कर हल्दी डाइट और एक्सरसाइज पर फोकस बढ़ाया और 22 किलो वजन घटा लिया। इस समय सलोनी, 58 किलो की हैं। वजन घटाकर अब सलोनी, पहले से ज्यादा फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं।  सलोनी के नए लुक को देखकर, लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की है। सलोनी, इन दिनों  अपनी पर्सनल लाइफ का लुत्फ उठा रही हैं।  
 अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करने के लिए, सलोनी ने फैंस के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें, सलोनी ने अब तक शरीर में हुए बदलावों को साझा किया है। अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीत चुकीं सलोनी डैनी ने कॉमेडी शो के अलावा, हिंंदी और मराठी फिल्मोंं में भी काम किया है।  इन दिनों, सलोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर सलोनी के 2 लाख, 96 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english