पेटा ने नवीन पटनायक को दिया पुरस्कार
नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पशु अधिकार संस्था- पेटा इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान राज्य में सामुदायिक पशुओं को खिलाने के लिए धन आवंटित करने जैसे पुनीत कार्य हेतु पुरस्कृत किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पांच नगर निगमों और सभी 48 नगर पालिकाओं में आवारा पशुओं को खिलाने के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किया है। लॉकडाउन के दौरान पशुओं को भोजन मिलने में मुश्किलें हो रही हैं। उनके प्रयासों का सम्मान करते हुए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने पटनायक के लिए हीरो टू एनिमल्स अवार्ड की घोषणा की। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया। श्री पटनायक ने पेटा इंडिया को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और सभी से इन कठिन समय में परोपकारी बनने और आसपास के जीव-जन्तुओं का ख्याल रखने की अपील की।
Leave A Comment