कपड़ा व्यापारी को दो महिलाओं ने लूटा...!
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के कपड़ा व्यापारी से दो महिलाओं ने मारपीट कर लूटपाट कर ली। दोनों महिलाएं व्यापारी से व्यापार संबंधित संबंध बनाने के लिए शहर के असंल स्थित एक होटल में मिली। जहां शराब पीने के दौरान व्यापारी को नशा हो गया। जिसका फायदा उठाकर महिलाओं ने उसके सिर पर किसी वजनदार चीज से वार कर दिया और उससे नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गई। घायल व्यापारी एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में चांदराम मलिक ने बताया कि वह सेक्टर 18 का रहने वाला है और कपड़ा व्यापारी है। करीब एक सप्ताह पहले उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सअप के जरिए एक महिला से बात हो रही थी। 5 जनवरी को फिर वही महिला ने चांद को कहा कि वह उसके साथ कपड़े का व्यापार करना चाहती है। जिसकी मीटिंग के लिए उसने अंसल स्थित एक होटल में कमरा बुक करवाया। वहीं महिला अपनी एक अन्य महिला मित्र के साथ आई थी। वहां पर उनके साथ कपड़े के व्यापार के संबंधित बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने शराब पी और खाना खाया। शराब पीने की वजह चांद को नशा हो गया। जिसका फायदा उठाकर महिलाओं ने उसके साथ छीना-झपटी करनी शुरू कर दी। चांद नशे की हालत में था। जब उसने दोनों महिलाओं द्वारा की जा रही लूटपाट का विरोध किया तो उन्होंने सिर पर किसी वजनदार चीज से वार कर दिया, जिससे उसके सिर से बहुत ज्यादा खून बहने लगा। वह अपना सिर पकड़ कर बैठ गया। इसी दौरान उन महिलाओं ने उसके गले से सोने की करीब 8 तोले सोने की चेन, जेब से 50 हजार की नकदी, पर्स व जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। चोट लगने के कारण चांद बेहोश हो गया और महिलाएं लूटपाट करने के बाद मौके से फरार हो गई। चांद का कहना है कि जब होश में आया तो वह अस्पताल में था। बेहोश होने के बाद उसे नहीं पता कि वह अस्पताल में कैसे पहुंचा।
Leave A Comment