भाजपा ने उप्र चुनावों के लिए 85 और पंजाब के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 85 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसके अनुसार रायबरेली विधानसभा सीट से अदिति सिंह, हरदोई से नितिन अग्रवाल, कन्नौज से असीम अरुण, मैनपुरी से जयवीर सिंह और इटावा विधानसभा सीट से सरिता भदौरिया चुनाव लड़ेंगी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।
भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी शुक्रवार को 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। फिरोजपुर शहर विधानसभा सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को जबकि अरविंद खन्ना को संगरूर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी महासचिव तरुण चुग ने नई दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि इस सूची में 12 उम्मीदवार किसान परिवारों से हैं। वहीं, आठ उम्मीदवार अनुसूचित जाति और 13 सिख समुदाय से हैं।
Leave A Comment