पटियाला में पुलिस पर हमला, आरोपियों ने एएसआई का हाथ काटा
पटियाला। पटियाला में आज सुबह एक बड़ी घटना हुई। एक समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज सुबह यहां की सब्जी मंडी में पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और तलवार से एक एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया। हरजीत सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल कराया गया है, जहां जाने-माने प्लास्टिक सर्जन उनकी सर्जरी कर रहे हैं।
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया। वहीं कई अन्य पुलिसकर्मी और मंडी बोर्ड के अधिकारी घायल हुए हैं। इन सभी सात आरोपियों को बेलबेरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। पंजाब विशेष मुख्य सचिव के.बी.एस. सिद्धू ने बताया कि सभी आरोपियों को गांव बलबेरा से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था जिसे अस्पताल ले जाया गया। ये ऑपरेशन आईजी पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख की देख-रेख में हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह आरोपी गाड़ी से सब्जी मंडी पहुंचे। इन लोगों से जब कफ्र्यू पास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया।
Leave A Comment