चिराग पासवान ने पापा की दाढ़ी ट्रिम की
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता चिराग पासवान ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वे अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दाढ़ी को ट्रिम करते नजर आ रहे हैं।
चिराग ने ट्वीट किया, मुश्किल वक्त, लेकिन लॉकडाउन का भी उजला पक्ष है। पता नहीं था कि यह कौशल भी है। आईये कोविड-19 से लड़ते हैं और सुंदर स्मृतियां भी बनाते हैं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। उनके ट्वीट को 12 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 950 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया।
---
Leave A Comment