ब्रेकिंग न्यूज़

 कोरोना से लड़ाई में सोनिया गांधी ने देशवासियों की तारीफ की, कहा- कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस लड़ाई में देश के साथ

 नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह एक वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों की हौसला अफजाई की है। अपने संदेश में उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे कोरोना वायरस से निपटने में जुटे योद्धाओं का सहयोग करें क्योंकि इस लड़ाई में एकजुट खड़े रहने से बढ़कर कोई देशभक्ति नहीं है। 
सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं।
 कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर। आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें।
 कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  हम इस मुश्किल समय में आपके परिवारजनों पति, पत्नी, बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी भूल नहीं सकते। सोनिया ने कहा कि जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्पण से ही  इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।
 उन्होंने आगे कहा कि हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी और समाजसेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं। पुलिस और जवान पहरा देकर नियमों का पालन करवा रहे हैं। सफाई कर्मचारी इस मुश्किल समय में भी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भी लगातार सफाई बनाए हुए हैं। सरकारी अफसर 24 घंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपके हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है। हमें इन सभी को सम्मान देना है। 
 उन्होंने कहा,  कई जगहों पर चिकित्सकों के साथ गलत व्यवहार की खबरें आ रही है, ये बहुत गलत है क्योंकि हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है। हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए। इस संकट में कोई लोगों को खाना खिला रहा है, कोई मास्क लगा रहा है, कोई सूखा राशन पहुंचा रहा है। हर हिन्दुस्तानी कोरोना की इस लड़ाई को जीतने में एकजुट होकर अपना जिम्मेदारी निभा रहा है। आप सभी लोग धन्यवाद के पात्र है। आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ा रहा है, तो कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आप सभी की मदद करने के लिए तैयार है। श्रीमती सोनिया गांधी ने लोगों से अपील की,  आप किसी भी मदद या जरूरत के लिए राज्यों या हमारे केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क कर सकते हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता आपकी हर संभव मदद करेगा। मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि कांग्रेस चाहे सरकार में हो या विपक्ष में हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हंै। मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से इस संकट से जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे। आप सभी घरों में रहे, सुरक्षित रहें। धन्यवाद, जयहिन्द।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english