आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान के अंतर्गत कुल 15 हजार स्वास्थ्य सुविधाएं और 8 हजार 3 सौ डॉक्टर पंजीकृत
नई दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान के अंतर्गत कुल 15 हजार स्वास्थ्य सुविधाएं और 8 हजार 3 सौ डॉक्टर पंजीकृत किये गये हैं। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने कहा कि इस अभियान को अब आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान के नाम से जाना जाता है। इसका शुभारंभ छह केन्द्र शासित प्रदेशों में 15 अगस्त 2020 को किया गया था।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के प्रारंभिक चरण का संचालन 15 अगस्त 2020 से 27 सितम्बर 2020 तक सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 25 जनवरी तक देश में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों -एबीएचए के तहत 15 करोड़ स्वास्थ्य पहचान पत्र बनाये गये हैं।
Leave A Comment