तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां...! 9 महीने के जुड़वा बेटों की मौत..!
जौनपुर। यूपी के जौनपुर में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, जिसमें उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। लोगों ने महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया। तीसरी बच्ची की तलाश जारी है। साथ ही दोनों जुड़वा बच्चों के शव बाहर निकाले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।
पुलिस ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगहुआ निवासी छोटेलाल की बेटी अंतिमा (32) की शादी पांच साल पहले चकमैथा डमरुआ निवासी सतीश से हुई थी। वह मुंबई में काम करता है। 15 दिन पहले ही अंतिमा ससुराल से आई थी। रविवार शाम 6 बजे वह अपने घर से बेटी त्रिशा(4) और जुड़वा बेटे अतुल और अनुज को लेकर घर से निकली। वह कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर पहुंची और बेटी को धकेल दिया और दोनों बेटों को लेकर कुएं में कूद गई। पास में घास काट रहे छोटे लाल ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़ पड़े। लोगों ने अंतिमा को बाहर निकाला। इसके बाद कुएं में देखा तो जुड़वां बेटों के शव पानी में उतराए थे। बेटी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Leave A Comment