पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जली 6 महिला मजदूर , 13 झुलस गए
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य झुलस गए। यह विस्फोट बथरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। मामूली रूप से घायल लोगों को सियान अस्पताल, बथरी और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। सभी पीड़ित प्रवासी मजदूर हैं और दूसरे राज्यों से हैं।
Leave A Comment