बिहार में गाज गिरने से 9 लोगों की मौत, कई घायल
छपरा। छपरा में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गयी है और करीब आधा दर्जन लोग घायल बताये जा रहे हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के अधिकत्तर इलाकों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दियारा इलाके में सुबह कुछ ग्रामीण परवल की खेती की मापी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तेज आंधी व बारिश शुरू हो गयी। सभी लोग पास की एक झोपड़ी में इक_ा हो गय थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी जिसकी चपेट में आकर 9 लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने शोक व्यक्त किया है।
Leave A Comment