पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को हराने वाले आप पार्टी के इस युवा नेता की कहानी है बहुत खास.....
बरनाला (पंजाब)। पंजाब में आम आदमी पार्टी आप ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हैं, जिन्होंने दो जगहों श्री चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ा और दोनों ही जगह उन्हें करारी शिकस्त मिली।
भदौड़ में श्री चन्नी को आम आदमी पार्टी के एक युवा नेता ने हराया और वो भी 37500 मतों के रिकॉर्ड अंतर से। येे हैं लाभ सिंह उगोके , जिनकी जिदंगी सच में एक आम इंसान की कहानी है। उनकी कुल संपत्ति है केवल 75 हजार रुपए। वे दो कमरे के मकान में रहते हैं और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। अपनी जीविका चलाने के लिए प्लंबर का कोर्स किया। वे गरीब वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। वाहन के नाम पर उनके पास 2014 की एक पुरानी बाइक है। लाभ सिंह की मां एक सरकारी स्कूल में दर्जा चार कर्मचारी हैं। उनके पिता मजदूरी किया करते थे। लाभ के दो बच्चे हैं और पत्नी घरेलू महिला है। लाभ सिंह पिछले लगभग 10 साल से आप पार्टी से जुड़े हैं। वे भगवंत मान के करीबी माने जाते हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पास 07 करोड़ 97 लाख रुपये की चल और अचल संपति है।
चुनाव लाभ सिंह उगोके ने आरोप लगाया कि चुनाव में मुझे पीछे हटने के लिए पांच करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था, जिसका ऑडियो मेरे पास मौजूद है। लाभ सिंह उगोके ने कहा कि वह सिस्टम बदलने की लड़ाई लड़ रहे हैं, किसी भी कीमत में अपना जमीर नहीं बदल सकते हैं, क्योंकि कुल्लियों वालों की लड़ाई महलों वालों से थी, लेकिन भदौड़ के जुझारू लोग पूंजीपति चन्नी को भारी बहुमत से मात देकर 1952 वाला इतिहास दोहराया है।

.jpg)




.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment