छग हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए.के. त्रिपाठी का निधन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी का आज एम्स में दिल का दौरा पडऩे के बाद निधन हो गया। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। श्री त्रिपाठी (62) का निधन रात करीब नौ बजे हुआ।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी अप्रैल के पहले हफ्ते से ही एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे, जिसे समर्पित कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है। एक सूत्र ने बताया, वह बेहद बीमार थे। वह आईसीयू में थे और बीते तीन दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। श्री त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री ए. के. त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति स्वर्गीय श्री त्रिपाठी के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Leave A Comment