दो बाइक की आपस में टक्कर, दो की मौत, दो घायल
औरंगाबाद। औरंगाबाद में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के पथरकट्टी निवासी 22 वर्षीय सुरेंद्र कुमार एवं हसपुरा थाना क्षेत्र के टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार के रूप में की गई। दुर्घटना में पथरकट्टी निवासी संतोष कुमार और भगवान कुमार घायल हैं। घायलों का इलाज दाऊदनगर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात पथरकट्टी निवासी सुरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ बाइक से अरंडा की ओर से घूमकर घर लौट रहे थे। वहीं, टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार बाइक से ओबरा जा रहे थे। इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन के चकमे से दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि में ही उठाकर उन्हें दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने दो युवकों को अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर रेफर कर दिया। जिसके बाद अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज दाउदनगर के निजी हॉस्पिटल अरविंद हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते रात में दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली, एएसआई कृष्ण बल्लभ कुमार सिंह, ओबरा थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।
Leave A Comment