13 लोगों की संदिग्ध मौत...! दावा, जहरीली शराब ने ली जान...!
पटना। बिहार में 13 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ऐसा दावा किया जा रहा है कि होली के दिन शनिवार को भागलपुर में 4 और मधेपुरा में 3 लोगों की शराब पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इधर, बांका में भी जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत का भी दावा किया जा रहा है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि भागलपुर के साहेबगंज के मामले में मृतक के परिजन जहरीली शराब पीने से मौत की वजह बता रहे हैं। यहां रात में ही तीनों शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। किसी का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि भागलपुर में मृतकों की पहचान विनोद राय, संदीप यादव, नीलेश कुमार, मिथुन कुमार के रूप में की गई है। सभी एक ही गांव के हैं। वहीं, अभिषेक कुमार की जहरीली शराब पीने से आंख की रोशनी चली गई है। मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभिषेक कुमार का साहेबगंज ससुराल था। वहीं मधेपुरा में मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय से सटे दिग्घी पंचायत के वार्ड 2 निवासी लोजपा प्रखंड अध्यक्ष (चिराग गुट) नीरज निशांत सिंह उर्फ बौआ (40), नागेंद्र सिंह के पुत्र परौकी सिंह (32) और मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड-9 निवासी संजीव रमानी (25) की मौत हुई है। इसमें परौकी सिंह की मौत शुक्रवार को हुई थी।
Leave A Comment