बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, साले की मौत, जीजा अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। कार और बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार जीजा-साले में से साले की मौत हुई है। जीजा घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है।
भगवां थाना क्षेत्र के सिमरिया तिराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्राम कोंडऩ निवासी रघुवीर यादव 40 वर्ष अपने जीजा मोहन यादव के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी सिमरिया तिराहे के पास एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में रघुवीर यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे मोहन को यादव को गंभीर चोटें आई हैं।









.jpg)
Leave A Comment