एम्बुलेंस, कैंटर से टकराई...7 लोगों की मौके पर ही मौत, मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया
बरेली (उप्र)। बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम्बुलेंस और कैंटर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत होने की सूचना है।
बरेली के एएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एम्बुलेंस दिल्ली से आ रही थी। सुबह 6-6:30 बजे एम्बुलेंस डिवाइडर को पार करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की मृत्यु हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।










Leave A Comment