उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी रिकॉर्ड मतों से जीते
देहरादून । चंपावत उपचुनाव के शनिवार को नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 54 हजार से अधिक वोट पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में ऐतहिासिक जीत हासिल की है। उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। जैसे-जैसे मतगणना के रुझान सामने आते रहे, भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। सीएम के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही भाजपाइयों ने दिल खोल कर जश्न मनाया। वहीं सीएम धामी भी नतीजे आने के तुरंत बाद जनता का आभार व्यक्त करने टनकपुर पहुंचे।
चंपावत के रिटर्निंग ऑफिसर हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 58,258 वोट मिलें और कांग्रेस प्रत्याशी को 3,233 वोट मिलें। इस तरह अंतर 55,025 वोटों का है जिसे देखते हुए पुष्कर सिंह धामी को विजयी घोषित किया गया।
जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि - मैं चंपावत की अतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूं। मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जीत दिलाई। मैं प्रयास करूंगा कि उनके समर्थन को यहां की सेवा और विकास के रूप में उनको वापस करूं। ये जीत चंपावत की जनता की जीत है।
इससे पहले सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में थे। पहले ही राउंड के नतीजे सामने आने के बाद सीएम धामी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए वह रिकॉर्ड मतों की ओर बढ़े। मुख्यमंत्री धामी ने उपचुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें। उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।









.jpg)
Leave A Comment