मौसम विभाग ने पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में अगले चार दिन तक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के दौरान पश्चिम तटवर्ती क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल तथा माहे और लक्षद्वीप में व्यापक वर्षा होने की सम्भावना है। मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी भीतरी कर्नाटक के घाट क्षेत्रों में कल तक तेज वर्षा होगी। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले पांच दिन तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में कल तक हल्की वर्षा जारी रह सकती है।
Leave A Comment