गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1975 में आपातकाल लागू किए जाने को इतिहास का एक काला अध्याय कहा
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1975 में आपातकाल लागू किए जाने को इतिहास का एक काला अध्याय कहा है। श्री शाह ने आज एक ट्वीट में कहा कि 1975 में इसी दिन कांग्रेस ने एमर्जेंसी लागू कर प्रत्येक भारतीय के संवैधानिक अधिकार छीन लिए थे। उन्होंने इस तानाशाही मानसिकता के विरोध में खड़े होकर लोकतंत्र बहाल करने के लिए बलिदान देने वाले लोगों को नमन किया।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि 47 वर्ष पहले देश में आपातकाल लगाया जाना कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पण का आग्रह किया तथा संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लेने को कहा। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा है कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियोजित और प्रणालीबद्ध तरीके से नष्ट किया जाना कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि आज देश उन महान नायकों को याद कर रहा है जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
Leave A Comment