सड़क पर बैठे थे बाराती, पिकअप ने कुचला, 6 लोगों की मौत
चित्रकूट। चित्रकूट में शनिवार सुबह सड़क किनारे बैठे बारातियों को पिकअप ने रौंद दिया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भरतपुर थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि यह हादसा चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत रौली कल्याणपुर में हुआ। आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया है। मौके पर चित्रकूट डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी अतुल शर्मा पहुंचकर लोगों को शांत कराया। शुक्रवार शाम को बांदा के जारी गांव से चित्रकूट बारात आई थी। गर्मी के चलते शनिवार सुबह सड़क के किनारे कुछ बाराती बैठे थे। तभी टमाटर से लदे पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में भरतपुर थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि पिकअप पकड़ लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment