प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान सशक्त करने का आह्वान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान सशक्त करने का आह्वान किया है। इस वर्ष देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने लोगों से तेरह से पन्द्रह अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा जुड़ाव और मजबूत करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन यानी 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष स्थान है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अंगीकार किया गया था। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी समिति और पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा पहली बार तिरंगा फहराए जाने जैसी कुछ विशिष्ट जानकारियां भी ट्विटर पर साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के स्वप्न के भारत और उनकी परिकल्पनाओं को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध है।








.jpg)

Leave A Comment