पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत...! दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
छपरा। बिहार के छपरा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं। जिले के खोदाईबाग गांव में विस्फोट होने से तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि करीब 2 किमी तक इसकी आवाज सुनी गई है।पुलिस ने बताया कि खोदाईबाग गांव में पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट कर गया। इसके बाद पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर पड़ी। देखते ही देखते बिल्डिंग में आतिशबाजी शुरू हो गई। बिल्डिंग में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है। घटना वाली जगह पर घेराबंदी कर दी गई है। कई लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए हैं।








.jpg)

Leave A Comment