राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि मालदीव, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख साझीदार और घनिष्ठ मित्र है
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि मालदीव, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख साझीदार और घनिष्ठ मित्र है और दोनों ही देशों के बीच सदियों से मजबूत सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंध रहे हैं। मंगलवार शाम राष्ट्रपति भवन में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह का स्वागत करते हुए, श्रीमती मुर्मू ने कहा कि भारत की 'पड़ोस प्रथम नीति' में मालदीव का एक विशेष स्थान है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भारत की वित्तीय और विकास सहायता मालदीव सरकार की विकास प्राथमिकताओं को पूरा करने मे सहायक है।राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-मालदीव विकास सहयोग का तेजी से विस्तार, रक्षा और सुरक्षा पहल, आर्थिक संबंध और लोगों के बीच संपर्क दोनों ही देशों के हित में हैं। उन्होंने कोविड प्रकोप के दौरान मालदीव की सरकार और नागरिकों के साहस और दृढ़ता की सराहना की।
Leave A Comment