पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को मिलेगा अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य सम्मान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने 22 श्रेणियों में वर्ष 2021 के सम्मानों/पुरस्कारों की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को वर्ष 2021 के अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य सम्मान के लिए नामित किया है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कार्यवाहक अध्यक्ष सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय किया गया। बयान के अनुसार कुल मिलाकर, 22 श्रेणियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें कहा गया है कि हृदय नारायण दीक्षित को वर्ष 2021 के अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य सम्मान के साथ पांच लाख रुपये दिये जाएंगे।
Leave A Comment