नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट...! 5 लोगों की मौत
पटना। पटना के मनेर के रामपुर घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नाव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment