कंधे पर भारी-भरकम अजगर उठाकर जा रहा था शख्स, देखिए फिर क्या हुआ...
सांप इस दुनिया के सबसे खौफनाक जीवों में से एक है और बात जब अजगर की आती है तो लोगों की नींद ही उड़ जाती है। क्या आपने किसी शख्स को अजगर को अपने कंधे पर उठाकर ले जाते देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका चैन-सुकून सब छिन जाएगा। जो अजगर लोगों को जिंदा निगल जाता है, उसे एक शख्स अपने कंधे पर उठाकर चलता नजर आ रहा है। अजगर इतना विशाल है कि शख्स उसे लेकर चलते हुए लड़खड़ाता नजर आ रहा है। वहीं, जब ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि इतना विशाल अजगर शख्स पर हमला क्यों नहीं कर रहा है
शख्स साधारण सांप को नहीं बल्कि खतरनाक अजगर को अपने कंधे पर लादकर जा रहा है। इसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर आप शख्स की हिम्मत की दाद दिए बिना नहीं रह पाएंगे। आप देख सकते हैं कि शख्स जिस खतरनाक अजगर को अपने कंधों पर उठाकर ले जा रहा है, उसकी लंबाई और वजन काफी ज्यादा है। इसके बाद भी शख्स उसे छोड़ नहीं रहा है। वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना भयावह है कि इसे अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
Leave A Comment