भारत ने आजादी के 75 वर्ष पर रामसर साइट्स की सूची में 11 और आर्द्र भूमि क्षेत्रों को जोडा
नई दिल्ली। भारत ने आजादी के 75 वर्ष पर रामसर साइट्स की सूची में 11 और आर्द्र भूमि क्षेत्रों को जोडा है। इससे इन स्थानों की संख्या 75 हो गई है। ये क्षेत्र देश के 13 लाख 26 हजार 677 हैक्टेयर भूमि में फैले हैं।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा है कि जोडे गये 11 नये स्थलों में चार तमिलनाडु, तीन ओडिशा, दो जम्मू और कश्मीर में और एक-एक महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश में हैं। इन स्थलों को रामसर साइट्स में शामिल करने से इनका रख-रखाव करने में मदद मिलेगी और यहां स्थित संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा।
ईरान के रामसर में 1971 में हुए सम्मेलन में रामसर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में भारत एक था। भारत ने इस पर एक फरवरी 1982 को हस्ताक्षर किये थे। 1982 से 2013 तक रामसर साइट्स में 26 आर्द्र भूमि को शामिल किया गया था। 2014 से 2022 के बीच देश में 49 नये स्थलों को जोडा गया है।
तमिलनाडु में सबसे अधिक 14 रामसर स्थल हैं। इसके बाद उत्तरप्रदेश है, जहां 10 रामसर स्थल हैं।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment