गला रेतकर महिला की हत्या...!
प्रयागराज। प्रयागराज में हत्यारों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। यमुनापार के कोरांव के बड़ोखर गांव की रहने वाली महिला शबा बेगम 23 वर्ष को हत्यारों ने बेरहमी से मार डाला। किसी को भनक तक नहीं लगी। महिला के बगल में उसका डेढ़ साल का मासूम भी सो रहा था, लेकिन हत्यारों ने उसको चोट तक नहीं पहुंचायी।
सीओ अमिता सिंह और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। हत्या क्यों की गई, इस पर पुलिस और डॉग स्क्वायड छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतका के साथ घर में उसकी जेठानी भी सो रही थी। दरवाजा, अंदर से लॉक था। सुबह जब जेठानी उठी तो देखा दरवाजा खुला है और शबा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है। पुलिस का कहना है कि हत्या कोई जानने वाला ही किया होगा। दरवाजा किसी ने अंदर से खोला है। महिला का मायका मिर्जापुर में है। 2 साल पहले उसकी शादी कोरांव के बड़ोखर में मोहम्मद नौशाद अली से हुई थी। पति नौशाद मुंबई रहता है वह अभी मुंबई में ही है।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment