राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभा की पहचान बनाई है
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आई आई टी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय प्रतिभा की पहचान बनाई है। शनिवार को संस्थान के हीरक जयंती समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देशभर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने देश के गौरव को बढाया है और देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान किया है। उन्होंने कहा कि आई आई टी के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विश्व को भारत की मेधा शक्ति से परिचित कराया है। विश्व में डिजिटल क्रांति में भारतीय अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से आगे जाकर अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इसके विद्यार्थी शिक्षा, उद्योग, उद्यमशीलता, पत्रकारिता, साहित्य, राजनीति और नागरिक समाज जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।








.jpg)

Leave A Comment