स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों को अंग दान के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते जनभागीदारी पर बल दिया
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने लोगों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल सरकार या गैर सरकारी संगठन, लोगों को अंगदान के लिए तैयार नहीं कर सकते। डॉक्टर मांडविया ने शनिवार को नई दिल्ली में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद की उपस्थिति में 'स्वस्थ सबल भारत' संगोष्ठी का वर्चुअल माध्यम से उद्धाटन करते हुए यह बात कही। इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारत में अंग और नेत्र दान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना और चुनौतियों का समाधान खोजना था। उन्होंने कहा कि अंगदान का मुद्दा देश की साझी समृद्धि की परंपरा से जुड़ा हुआ है। file photo










Leave A Comment