छठ महापर्व पर घर जा रहे थे, ट्रक ने बीएमपी के 2 जवानों को रौंदा, दोनों की मौत...
पटना। भोजपुर में सड़क हादसे में दो बीएमपी जवान की मौत हो गई। दोनों छठ महापर्व को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। शाहपुर थाना क्षेत्र आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बिलौटी गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों जवान पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण रहने वाले थे। दोनों जवान बक्सर में बीएमपी में पोस्टेड थे। छठ महापर्व को लेकर आज सुबह बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
Leave A Comment