व्हॉट्सएप ने सितंबर में 26.85 लाख खातों के खिलाफ कार्रवाई की
व्हॉट्सएप ने सितंबर में 26.85 लाख खातों के खिलाफ कार्रवाई की
नयी दिल्ली. व्हॉट्सएप ने सितंबर में भारत में 26.85 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई है। इनमें से 8.72 लाख खातों पर उपयोगकर्ताओं से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई। संदेश सेवा मंच ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने अगस्त में 23.28 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई थी। सितंबर में प्रतिबंधित खातों की संख्या अगस्त की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। व्हॉट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, ‘‘एक सितंबर, 2022 से 30 सितंबर, 2022 के बीच 26,85,000 खातों पर रोक लगाई गई। इनमें से 8,72,000 खातों पर उपयोगकर्ताओं से कोई शिकायत मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई।'' नए और सख्त सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंचों को हर माह अपनी अनुपालन रिपोर्ट जारी करनी होती है। इसमें प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना भी जरूरी है। व्हॉट्सएप की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को सितंबर में 666 शिकायतें मिलीं लेकिन 23 के खिलाफ ही कार्रवाई की गई।
Leave A Comment