पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल बने डॉ. सीवी आनंद बोस
कोलकाता | डॉ सीवी आनंद बोस को गुरुवार को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने डॉ सी. वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है।
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। दरअसल सीवी आनंद बोस की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ की जगह लेंगे। जिन्होंने अगस्त में भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के समय इस्तीफा दे दिया था। बंगाल में जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी सरकार के बीच लगातार गतिरोध बना हुआ था। बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मेघालय सरकार के सलाहकार हैं। डॉ आनंद बोस ने भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभाला है। वह हैबिटेट एलायंस के अध्यक्ष रहे हैं। सीवी आनंद बोस जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप से सम्मानित किए जा चुके हैं। वो मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पहले फेलो भी रहे हैं। बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे अलग-अलग मंत्रालयों में और प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है।
Leave A Comment