ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन मंदिर में की पूजा-अर्चना


तिरुपति (आंध्र प्रदेश).
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमला के पास भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने  बताया कि इससे पहले सफेद पारंपरिक पोशाक पहने राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के पास सरोवर के तट पर बने भगवान लक्ष्मी वराहस्वामी मंदिर में पूजा की। राष्ट्रपति मुर्मू के मुख्य मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के शीर्ष अधिकारी, पुजारियों के साथ राष्ट्रपति को दो सहस्राब्दी पुराने मंदिर के गर्भगृह तक ले गए। राष्ट्रपति मुर्मू वहां 10 मिनट तक रुकीं और भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि टीटीडी के अध्यक्ष वाई. वी. सुब्बा और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्म रेड्डी ने राष्ट्रपति को रेशम का एक कपड़ा, मंदिर का प्रसाद और भगवान वेंकटेश्वर का एक चित्र भेंट किया। भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभालने के बाद मुर्मू पहली बार मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची। राष्ट्रपति रविवार रात रेनिगुंटा हवाईअड्डे पहुंची थीं। भगवान बालाजी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा वह यहां श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय में एक संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english