76 साल की हुई यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी...पीएम मोदी ने बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन के लिए की कामना
नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गईं हैं। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी।
सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।
वहीं केन्द्रीय मंंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र मिले। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"
कांग्रेस के कई नेताओं ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, एक महिला जिसने इस देश की सेवा में बहुत कुछ खोया है, फिर भी इस देश की प्रगति के लिए वे अपने पूरे जोश के साथ मजबूती से खड़ी रही और हर सुख-दुख में कांग्रेस पार्टी का मार्गदर्शन किया। हमारी नेता सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और उनके लिए ये साल खुशहाल हो। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। file photo


.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment