कृषि मंत्रालय 20 दिसंबर को संसद भवन में मोटा अनाज खाद्य उत्सव का आयोजन करेगा
नई दिल्ली । कृषि मंत्रालय अगले वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के अवसर पर इस महीने की 20 तारीख को संसद भवन में सांसदों के लिए मोटा अनाज खाद्य उत्सव का आयोजन करेगा। कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने आज इस संबंध में मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।मोटा अनाज खाद्य उत्सव के दौरान मोटा अनाज से बने भोज्य पदार्थों का प्रदर्शन किया जाएगा। ये भोज्य पदार्थ सांसदों को भी परोसे जाएंगे।हाल में संयुक्त राष्ट्र में खाद्य और कृषि संगठन ने इटली के रोम में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के आरंभ होने का समारोह आयोजित किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया है। 130 से ज्यादा देशों में मोटा अनाज की खेती की जाती है और 50 करोड़ से अधिक लोगों का यह परम्परागत भोजन है।
Leave A Comment