लंका के जाफना और पुद्दुचेरी के बीच यात्री फेरी सेवा अगले महीने से शुरू होगी
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा अगले महीने से शुरू होने जा रही है। फेरी सेवा जाफना जिले में कांकेसंथुराई बंदरगाह और भारत में पुदुच्चेरी को जोड़ेगी। श्रीलंका के बंदरगाह और नौवहन मंत्री निमल सिरिपाला डी सिल्वा ने कहा कि भारत सरकार ने फेरी सेवा के लिए सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से श्रीलंका के त्रिंकोमाली और कोलंबो तक यात्री परिवहन सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
श्री डी सिल्वा ने कहा कि फेरी सेवा शुरू करने का यह कदम दोनों देशों के लोगों की मांग पर उठाया गया है। नई सेवा के अंतर्गत प्रत्येक फेरे में तीन सौ से चार सौ यात्री ले जाए जाएंगे। फेरी की यात्रा का समय लगभग साढ़े तीन घंटे होगा। फेरी मालिकों का सुझाव है कि फेरी का किराया पांच हजार प्रति यात्री हो सकता है और एक यात्री सौ किलोग्राम तक सामान ले जा सकेगा।
Leave A Comment