खेलो इंडिया योजना में 21 खेलों के लिए 2 हजार 841 खिलाडियों का चयन किया गया
नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि खेलो इंडिया के तहत देश भर में 21 खेलों में 2 हजार 841 एथलीटों को चुना गया है। गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में श्री ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के "खेल प्रतियोगिता और प्रतिभा विकास" के तहत, एथलीटों को खेलो इंडिया गेम्स, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और खुली चयन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाता है। उन्होंने कहा कि चुने गए एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है।
Leave A Comment