विधायक की गाड़ी खाई में गिरी, 4 लोग घायल; विधायक की पसली टूटी...!
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार की सुबह 3 बजे भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की गाड़ी 30 फीट खाई में गिरी। हादसा फलटण इलाके के श्मशान घाट के पास हुआ। इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विधायक गोरे की पसली टूट गई है। उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि विधायक पुणे से अपने गांव दहीवाड़ी जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि सुबह के समय ड्राइवर की आंख झपक गई हो। इसी वजह से कार का नियंत्रण नहीं रहा और वह खाई में गिर गई।
Leave A Comment