गैस सिलेंडर विस्फोट में 21 लोग घायल
कोलकाता,। कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में गुरुवार एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फटने से दो नाबालिगों सहित कुल 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोट शाम करीब छह बजे हुआ जब घर में लोग खाना बना रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘बिछलीघाट रोड पर एक मकान के भूतल पर गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई। विस्फोट में दो नाबालिगों समेत 21 लोग घायल हो गए।'' उन्होंने कहा कि घटना में 21 लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण आग लगी।'' दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। file photo








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment