प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक घरों का निर्माण किया गया
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत अब तक तीन करोड़ से अधिक घरों का निर्माण किया जा चुका है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन 19,000 लाभार्थियों को करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और आवंटित करने के लिए बहुत जोर दिया गया।
पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर अपनी रीवा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में चार लाख लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी थीं और पिछले साल दिसंबर में, त्रिपुरा में एक कार्यक्रम में दो लाख लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी थी।

.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment