ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

-समयबद्ध समाधान और त्वरित सेवाओं से बढ़ा जनता का भरोसा, राशन कार्ड, आधार सुधार और निवास प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं का हो रहा तत्काल निराकरण
 रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच बनकर उभरे हैं। इन माध्यमों से प्रदेशभर में लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ अब नागरिकों को पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल और तेज़ी से मिल रहा है।
दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम ओरी निवासी श्री अभिषेक चतुर्वेदी लंबे समय से अपनी पत्नी श्रीमती शीतल चतुर्वेदी का राशन कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे। संबंधित विभाग में आवेदन देने के बावजूद विभिन्न कारणों से राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहा था, जिससे परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित था। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और कुछ ही दिनों में राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड मिलने पर परिवार ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हेल्पलाइन ने उनकी बड़ी समस्या का शीघ्र समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाई।
इसी तरह खैरागढ़ जिले की श्रीमती शमाबाई कुमुद रामटेके लंबे समय से आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं से परेशान थीं। कई प्रयासों और कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनका कार्य नहीं हो सका था। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करने के बाद अधिकारियों ने तत्काल संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। उनके आधार कार्ड में पते की त्रुटि का सुधार किया गया, बायोमेट्रिक अपडेट कराया गया और पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर उन्हें राहत प्रदान की गई। श्रीमती शमाबाई ने समय पर समाधान मिलने पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और प्रशासन के प्रति संतोष एवं आभार व्यक्त किया।वहीं, खैरागढ़ जिले के ग्राम पचपेड़ी निवासी श्री इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा को इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए तत्काल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। समय पर दस्तावेज नहीं मिलने से उनका प्रवेश प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे में उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसी दिन आवेदन का परीक्षण कर निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिससे उनका इंजीनियरिंग प्रवेश सुरक्षित हो सका। श्री इन्द्रेश ने कहा कि समय पर मिली प्रशासनिक सहायता उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुई।
प्रदेश सरकार की ये पहलें सुशासन की अवधारणा को मजबूत करते हुए नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की सहज और त्वरित पहुंच सुनिश्चित कर रही हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु के माध्यम से प्रदेशभर में लोगों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो रहा है, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। शासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बिना अनावश्यक विलंब के पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरलता से पहुंच सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english