मोटे अनाज के पोषण मूल्य के प्रति जागरूकता पैदा करने की जरूरत : तोमर
देहरादून। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने मंगलवार को कहा कि मोटे अनाज के पोषण गुणों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने से इसकी मांग बढ़ेगी, जिससे उनकी खेती लाभदायक होगी। तोमर ने मोटे अनाज के पोषण गुणों के बारे में दुनिया को समझाने और वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में भी बात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी थाली में मोटे अनाज को सम्मानजनक स्थान देने के लिए यह सब जरूरी था।'' तोमर ने यहां चार दिन के श्री अन्न महोत्सव के समापन दिवस को संबोधित किया। महोत्सव का आयोजन वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने के लिए किया गया था। इस तरह के आयोजनों से लोग मोटे अनाज के स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में जानेंगे और उनकी मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जब इसकी (मोटे अनाज की) मांग बढ़ेगी तो किसान मोटे अनाज उगाएंगे और मुनाफा कमाएंगे। पतंजलि के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उत्तराखंड हमेशा से मोटे अनाज के उत्पादन का प्रमुख केन्द्र रहा है। यह आयोजन मोटे अनाज उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment