नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
पटना । बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है। राजभवन में उनके साथ आठ अन्यों ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के तीन-तीन नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के एक नेता और एक निर्दलीय विधायक ने भी मंत्री की शपथ ली है।
भारतीय जनता पार्टी को राज्य प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार सरकार में शामिल किए गए हैं। दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार को भी कैबिनेट में जगह मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र तथा हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री बनाया गया है। आज के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट का विस्तार जल्दी किए जाने की संभावना है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय तथा अन्य कई नेता समारोह में मौजूद थे। राजभवन के बाहर भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और अन्य सहयोगी दलों के समर्थकों का भारी जमावड़ा मौजूद रहा।








.jpg)

Leave A Comment