मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार' अभियान से जुड़े
भोपाल.। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे "मोदी का परिवार" जोड़ लिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार को कहा था कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, जिसके बाद भाजपा के नेता प्रधानमंत्री के साथ एकजुट हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे "मोदी का परिवार" जोड़कर विपक्ष पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण, और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ देशभर के पार्टी सदस्यों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को 'मोदी का परिवार' घोषित किया।
Leave A Comment